कैसे बनवाए अपना पासपोर्ट
![]() |
| pasport kaise banwae |
वैसे तो पहचान पत्र की बात करे तो कई सारे पहचान पत्र देखने को मिल जाते है लेकिन पासपोर्ट किसी भी देश की नागरिक के लिए सबसे बड़ी पहचान पत्र माना जाता जाता है | लेकिन इतनी बड़ी जनसँख्या में कुछ ही लोगो के पास पासपोर्ट पहचान पत्र उपलब्ध होता है |
इसका पहला कारण यह है की अधिकतर लोगो को इसके महत्व के बारे में पता ही नहीं होता और दूसरा यह की यह पहचान पत्र पेड होता है | अर्थात इसको बनवाने के लिए इंडियन गवर्नमेंट को कुछ पैसे देने पड़ते है |
वैसे अन्य पहचान पत्र के अलावा पासपोर्ट को अनिवार्य पहचान पत्र के रूप में नहीं रखा गया है ,इसलिए ये केवल जरूरतमंद लोगो के लिए ही आवश्यक है |
उपयोग
पासपोर्ट का उपयोग सामान्य पहचान पत्र के रूप में भी कर सकते है | लेकिन इसकी विशेष जरुरत देश - विदेश के यात्रा के दौरान पड़ती है | तथा आज के दौरान भारत में बेरोजगारी को देखते हुए स्वदेशी लोग रोजगार के लिए भरी मात्रा में दूसरे देसो के लिए पलायन कर रहे है, जिसके दौरान पासपोर्ट रहना अनियार्य है |
आवेदन
आवेदन करने के लिए यदि आप ऑनलाइन फॉर्म भरने में योग्य है तो इंडियन गवर्नमेंट के ओफिसिअल website - www.passportindia.gov.in. पर जाकर भर सकते है | अन्यथा यदि अपने कभी भी ऑनलाइन फॉर्म नहीं भरे है तो आप प्रयास न ही करे तो अच्छा होगा और आप अपने नजदीकी किसी भी साइबर कैफे में जाकर भर सकते है क्यों की ओ लोग अनुभवी होते है और पासपोर्ट फॉर्म का सरकारी फीस 1500 रुपए होता है और उसमे कुछ 200 - 300 रूपए साइबर वाले अपना चार्ज लगाते है | इस आवेदन के दौरान अपने सुबिधा अनुसार एक तिथि ले सकते है पासपोर्ट ऑफिस जाकर आगे की प्रक्रिया पूरी करवाने के लिए |
पासपोर्ट कार्यालय के लिए आवश्यक दस्तावेज
आवेदक निम्नलिखित प्रमाण पत्र के साथ ही पासपोर्ट कार्यालय जाये -
- आधार कार्ड
- पैन कार्ड
- निर्वाचन कार्ड
- 10 वी की मार्कशीट
- बैंक पासबुक ( नवीनतम 6 महीने के प्रिंट होनी चाहिए )
- पासपोर्ट साइज फोटो
नोट -इन सभी ओरिजिनल डाक्यूमेंट के साथ ही पहुंचे व् सभी प्रमाण पत्रों की फोटोकॉपी साथ में अवश्य लेकर जाये |
पासपोर्ट ऑफिस की प्रक्रिया सफलपूर्वक पूरी होने के बाद कुछ दिन में ही ( 7 - 10 दिन ) आपके लोकल थाना से पुलिस वारीफिकेशन के लिए बुलाया जायेगा इस प्रक्रिया में कोई डरने की बात नहीं है इसमें कुछ आवश्यक दस्तावेज मांगे जायेंगे उसके बाद आपका पुलिस वारीफिकेशन प्रक्रिया भी पूर्ण हो जायेगा |
पुलिस वारीफिकेशन पूरी होने के बाद कुछ दिन ( 8 - 10 दिन ) में आपका पासपोर्ट डाक द्वारा आपके पास पहुंच जायेगा |
- इस पोस्ट में हमारे द्वारा पासपोर्ट बनवाने सम्बन्धी जानकारी साझा किया गया है | हमारा यह पोस्ट आपको कैसा लगा कृपया कमेंट कर हमे बताए और अच्छा लगा तो हमे फॉलो करे |
धन्यवाद

0 comments:
Post a Comment